Monday 12 September 2016

जाते जाते छोड़ गए...

जाते जाते छोड़ गए
अपने कुछ दोस्तों को 
आँखों में बेठे हैं
तेरी याद बड़ा दिलाते हैं
एक बार जो तेरा नाम भी ले लूँ 
फट से बाहर आजाते हैं 
जाते जाते छोड़ गए 
अपने कुछ दोस्तों को 
बड़े वफ़ादार हैं ये 
किसी और को देखे तो 
सारा राज खोल देते हैं 
बता देते हैं तुम एक ज़रिया हो
दिल में कोई और है 
जाते जाते छोड़ गए 
अपने कुछ दोस्तों को 
कभी कभी तेरी बातें भी इनसे कर लेती हूँ
सभी पलों को याद करके 
साथ में मुस्कुरा लेते हैं 
जाते जाते छोड़ गए 
अपने कुछ दोस्तों को 
आँखो में बेठे हैं 
तेरी याद बड़ा दिलाते हैं 

No comments:

Post a Comment